अन्तिम चरण में नेकपा एमाले और नेकपा माओवादी केंद्र की एकता प्रक्रिया

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ मई ।
नेकपा एमाले और नेकपा माओवादी केंद्र की एकता करनें की सारें तयारीया पुर कर चुकी हैं ।
प्रधानमंत्री एवं एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड के बीच हुए विचार–विमर्श के बाद एकता प्रक्रिया तीव्र हुई है, ये बात प्रधानमंत्री के सचिवालय ने बताई ।
उनके विचार–विमर्श के बाद एकता संयोजन समिति की बैठक आज सुबह १० बजे से जारी हैं ।
इसी संदर्भ में कल हुई एमाले स्थायी समिति की बैठक ने नेकपा माओवादी केंद्र के साथ की एकता प्रक्रिया को तीव्रता देने का प्रस्ताव किया । स्थायी समिति की बैठक प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में बुलाई गई थी ।
बैठक ने जेठ १५ गते के भीतर पार्टी एकीकरण कर लेने का प्रस्ताव किया है । ये जानकारी एमाले के सचिव योगेश भट्टराई ने दी ।

