Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधी और राष्ट्रिय सभा की नियमावली निर्माण सभी दलों की सहमति में होना चाहिएः नेपाली काँग्रेस

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ मई ।
नेपाली काँग्रेस ने कहा है प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रिय सभा की नियमावली का निर्माण संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी दलों की सहमति में होना चाहिए । पार्टी सभापति नेता शेरबहादुर देउवा के सभापतित्व में बुलाई गई काँग्रेस संसदीय दल की बैठक ने इस बात पर जोर दिया ।

इसके अलावा बैठक ने सरकार के नीति तथा कार्यक्रम और बजट के संदर्भ में संसदीय दल के जÞरिए विषयगत समिति का गठन कर ठोस धारणा रखने का निर्णय किया । बैठक में नेता गण बालकृष्ण खाण, पुष्पा भुषाल गौतम, दिलेन्द्र प्रसाद वडू, राधेश्याम अधिकारी, डॉ.मिनेन्द्र रिजाल, गगन कुमार थापा लगायत ने अपनी अपनी धारणा रखी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *