Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

४ सौं से ज्यादा लोगों नें किया माउंट एवरेस्ट का आरोहन, मानवीय क्षति कम

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २७ मई ।
इस साल ४०० से ज्यादा लोगों ने सगरमाथा (माउंट एवरेस्ट) का आरोहण किया । पिछले सालों की तुलना में इस साल के सगरमाथा आरोहण में मानवीय क्षति कम हुई है ।
सगरमाथा आरोहण से ३६ करोड़ १४ लाख रुपए रॉयलिटी के तौर पर संकलित हुए हैं, ये बात पर्यटन विभाग ने बताई । नेपाल पर्वतारोहण संघ के पूर्व अध्यक्ष आङ छिरिंग शेर्पा ने बताया कि संकलित रोयलिटी की रकम में से ७० प्रतिशत सरकार को दी जाएगी और ३० प्रतिशत संबंधित जिले के स्थानीय विकास में खर्च की जाएगी ।
सगरमाथा आरोहण ६४ सालों के इतिहास में करीब ८००० लोगों ने सगरमाथा आरोहण किया है । इस साल की वसंत ऋतु में सगरमाथा आरोहण के दौरान तीन लोगोंने जान गँवाई, जबकि हिमस्खलन में पड़कर एक व्यक्ति लापता है ।
इसीतरहा, अंतरराष्ट्रीय सगरमाथा दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ।
इस मौके पर आज काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा कि सगरमाथा ने सिर्फ संस्कृति, सभ्यता, एकता और गौरव को ही नहीं, बल्कि विश्व भर की जनता की एकता और गौरव को केंद्रित किया है ।
सगरमाथा को नेपाल की पहचान और गौरव बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके प्रचार–प्रसार को और अधिक बढ़ाने की जÞरूरत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com