Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार भारत और चीन दोनों देशों की गुलामी कर रहा हैः निधि

 

काठमांडू, २७ मई । नेपाली कांग्रेस के नेता विमिलेन्द्र निधि ने सरकार के ऊपर गम्भीर आरोप लगाए हैं । उनका मानना है कि वर्तमान सरकार पड़ोसी देश भारत और चीन दोनों देशों की गुलामी कर रही है । प्रेस युनियन की २७वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अपनी स्वाभिमान को भूल कर भारत और चीन को खुश करने के लिए लग गया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता निधि ने कहा– ‘सरकार साउथ की ओर जा कर कहता है कि मैं तो आप के पक्ष ही हूं, नर्थ का नहीं हू । फिर नर्थ की ओर जा कर कहता है कि मैं तो आप के पक्ष में ही हूं, उधर तो पड़ोसी का धर्म निर्वाह कर रहा हूं । अर्थात् सरकार जहां जाता है, उसी के गुलामी करने लगता है ।’
सरकार की सौ दिनका मूल्यांकन करते हुए नेता निधि ने कहा कि दो कम्युनिष्ट पार्टी को एक बनाने के अलवा सरकार ने इस अवधि में कुछ भी नहीं किया है । उनका कहना है कि सरकार ने सौ दिन के अन्दर संघीयता, समावेशी और संविधान के ऊपर सिन्डिकेट खड़ा किया है, जो अधिनायक वाद की अभ्यास है । सरकारी अधिनायकवाद को प्रतिकार करने के लिए भी उन्हों ने प्रेस जगत से आग्रह भी किया । नेता निधि ने कहा– ‘सरकार अधिनायकवाद की ओर जा रही है । प्रेस जगत राज्य की चौथी अंग है । अब अन्य ३ अंग के ऊपर ‘स्ट्राइकर’ की भूमिका में चौथी अंग आ जाना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *