Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शक्तिशाली पार्टी बनाने के लिए नहीं, देश को समृद्ध बनाने के लिए पार्टी एकता की गई हैः प्रचण्ड

 

कास्की, ३ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है दो कम्युनिष्ट पार्टी की एकता सबसे शक्तिशाली पार्टी बनाने के लिए नहीं, देश को समृद्ध बनाने के लिए की गई है । आइतबार अपने जन्मस्थान अर्थात् कास्की जिल्ला स्थित अन्नपूर्ण गांवपालिका पहुँचे अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘देश भीतर और बाहर रहनेवाले प्रतिक्रियावादी शक्ति पार्टी एकता के विपक्ष में थे, उन लोगों को लग रहा था कि पार्टी एकता सम्भव नहीं है । लेकिन पार्टी एकता हो गई, वे लोग आश्चर्य में पड़ गए ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि अब देश को आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाना है । उनका मानना है कि समृद्धि के लिए आज भी साहस और प्रयत्न नहीं करते हैं तो देश और भी अराजकता की ओर जाएगी, जो ७० साल तक हो सकती है । उन्होंने दावा किया सम्भावित अराजकता को रोकने के लिए ही पार्टी एकता की गई है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘आज जो पार्टी एकता की गई है, वह विगत में विभिन्न पार्टियों के साथ की गई एकता के तरह नहीं है । आज की एकता जनता की समृद्धि, आत्मस्वाभिमान और समृद्ध देश के साथ भी जुड़ा हुआ है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *