Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आन्दोलन के लिए तैयार रहना होगाः यादव

 

राजविराज, ४ जून । नेपाली कांग्रेस के सप्तरी जिला सभापति दिनेश कुमार यादव ने पार्टी कार्यकर्ता को आन्दोलन के लिए तैयार रहने के लिए आग्रह किए हैं । उनका मानना है कि केन्द्र, प्रदेश और स्थानीय तहों में नीतिगत अराजकता बढ़ गया है, इसके विरुद्ध आन्दोलन की विकल्प नहीं है । आइतबार जिला स्थित छिन्नमस्ता गांवपालिका में आयोजित अगुवा कार्यकर्ता भेला को सम्बोधन करते हुए उन्होंने उन्होंने पार्टी कर्याकर्ता को आन्दोलन के लिए तैयार रहने के लिए आग्रह किया है ।

यह भी पढें   सिरहा के गोलबजार में गोली लगने से एक की मृत्यू, एक घायल


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘सरकार ने १०० दिन पार किया है, लेकिन कोई भी सकारात्मक सन्देश नहीं दे पाया है । केन्द्र, प्रदेश और स्थानीय तहों में नीतिगत अराजकता बढ़ रही है, इसको रोकने के लिए भी कांग्रेस कार्यकर्ता को सतर्क रहना चाहिए, शान्तिपूर्ण आन्दोलन की तैयारियां करनी होगी ।’
नेता यादव को मानना है कि सरकार में बहुमत का अहंकार दिखाई दे रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि नेपाली कांग्रेस लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में विश्वास करती है, इसलिए शान्तिपूर्ण आन्दोलन में विश्वास करती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com