आज शैक्षिक संस्था बन्द, दुसरें चरण की विद्यार्थी दाखिला अभियान सुरु

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ जून ।
सरकार ने विद्यालय शिक्षा से बाहर रहे बच्चों को शिक्षा की पहुँच में लाने के लिए दूसरे चरण का विद्यार्थी दाखिला अभियान शुरू करने का निर्णय किया है ।
वैशाख में पहले चरण के अभियान के जÞरिए सरकार ३ लाख १३ हजार ऐसे बच्चों को विद्यालय में दाखिल कराने में सफल रही है । इस बात के जिक्र के साथ कि अभी भी ५९ हजार बच्चे विद्यालय शिक्षा की पहुँच से दूर हैं और खास तौर पर प्रदेश नंबर २ में ऐसे बच्चों की तादाद अधिक है, मंत्रिपरिषद की बैठक ने ऐसा निर्णय किया ।
इसके अलावा प्रशासकीय अदालत के संबंध में व्यवस्था के लिए बने विधेयक संसद में पेश करने और बिमस्टेक का चौथे शिखर सम्मेलन का आने वाले भाद्र महीने में नेपाल में आयोजित करने के लिए सदस्य राष्ट्रों को प्रस्ताव करने का निर्ण किया ।
बैठक ने जिला प्रशासन कार्यालय, इलाका, सीमा प्रशासन, अध्यागमन और कारागार कार्यालयों की संगठन–संरचना एवं दरबंदी को स्वीकृत किया है । साथ ही काठमांडू–तराई द्रुतमार्ग परियोजना संचालन कार्यविधि–२०७५ को स्वीकृति देने के साथ साथ कृषि जैविक विविधता संरक्षण एवं सदुपयोग संबंधी विधेयक बनाने की सैद्धांतिक स्वकृति देने का निर्णय मंत्रिपरिषद की बैठक ने किया ।कल हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने ये निर्णय किया ।

