सोना तस्करी प्रकरण के आरोपी छिरिङ वाङ्गेल नें किया मोरङ अदालत में आत्मसर्मपण
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ जून ।
सोना तस्करी प्रकरण के आरोपी छिरिङ वाङ्गेल घले ने आज जिला अदालत मोरङ में अपने आप को कानून के हवाले किया है । इससे पूर्व, बीते गुरुवार को निलम्बित एसएसपी शयामबहादुर खत्री ने जिला अदालत में आत्मसमर्पण किया था । जिल्ला पुलिस कार्यालय ने गत वैशाख १९ गते को सोना तस्करी, सनम शाक्य की हत्या और सांगठनिक तौर पर अपराधिक गिरोह सञ्चालन के अभियोग में घलेसहित ६३ लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया था ।


