Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माधुरी के कहने पर संजय दत्त की बायोपिक से हटाया गया ये सीन

 

संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में उनके कई राज खुलने वाले हैं. उनके कोर्ट केस, ड्रग्स की लत से लेकर अफेयर्स तक के किस्से को फिल्म में दिखाया गया है. 90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की बहुत चर्चा थी. अब खबरों की मानें तो माधुरी ने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को कह कर फिल्म से एक सीन हटवा दिया है.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में एक सीन था, जिसमें संजय अरेस्ट होने के बाद एक एक्ट्रेस को फोन करते हैं, लेकिन कॉल एक्ट्रेस की मम्मी उठाती हैं. वो कहती हैं कि एक्ट्रेस अब उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती. यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि माधुरी ही थीं.

यह भी पढें   जनकपुर में सजेगी सुरों की महफिल, विजया भारती और भव्य राज देंगे प्रस्तुति

संजय जब 1993 में गिरफ्तार हुए थे, तब पुलिस ऑफिसर ने उन्हें एक कॉल करने की इजाजत दी थी. संजय ने यह कॉल माधुरी को किया था, लेकिन उस समय माधुरी ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था.

फिल्म में यह सीन तब तक था, जब तक माधुरी को पता नहीं था, लेकिन जैसे ही माधुरी को इस सीन के बारे में पता चला उन्होंने राजकुमार हिरानी और संजय दत्त को कॉल कर इसे हटाने को कहा. हिरानी ने फिल्म के फाइनल कट में इस सीन को हटा दिया है.

यह भी पढें   जनकपुर में सजेगी सुरों की महफिल, विजया भारती और भव्य राज देंगे प्रस्तुति

खबरों की मानें तो फिल्म में माधुरी के रोल में करिश्मा तन्ना नजर आएंगी. रणबीर के साथ फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ भी हैं. फिल्म 29 जून को रिलीज होगी.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com