Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एस.ओ.एस. अन्तर्राष्ट्रीय दिवस की उपलक्ष्य में रक्तदान

 

नेपालगन्ज/(बांके) पवन जायसवाल
एस.ओ.एस. युवालय नेपालगन्ज ने एस.ओ.एस. अन्र्तराष्ट्रीय दिवस की उपलक्ष्य में अषाढ ८ गते (शुक्रवार) रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया । ३२ वीं अन्र्तराष्ट्रीय एस.ओ.एस. दिवस की उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम को एसओएस युवालय नेपालगन्ज के नायब निर्देशक तुलाराम बिश्वास, सहायक निर्देशक मीना भूसाल, वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके ने संयुक्त रुप में शुरु किया ।


रक्तदान कार्यक्रम में एस.ओ.एस. युवालय नेपालगन्ज के सहायक निर्देशक मीना भूसाल, अमृत शाही, रोशम खतिवडा, पदम बहादुर बुढा, सरस्वती नेपाली, कौशल हरि पण्डित, सुभाष मैनाली, सुविक्षा सिंह, विकास नेपाली, लक्ष्मण खनाल, टेकेन्द्र बोहरा, जयराम चौधरी, मदन सिंह, टोपेन्द्र बिष्ट, सुशीला नेपाली, दिपक बिष्ट, उज्वल खत्री, इच्छाराम यादव, निशा आचार्य, जुही चौधरी, प्रीति थापा बुढा, लक्ष्मण कार्की, सितेष सिंह ठकुरी, संदीप परियार, फूलमती चैधरी, राम बहादुर थारु आदि लोगों ने रक्तदान किया था ।
एसओएस युवालय नेपालगन्ज के नायब निर्देशक तुलाराम विश्वास और वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके ने रक्तदाताओं को प्रमाण–पत्र बितरण किया । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बांके शाखा द्वारा सञ्चालित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय रक्त संचार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, होमराज गिरी, सुनिल पुलामी, रवीन्द्र कुमार मिश्र, केशर सिंह डांगी ने प्राविधिक सहयोग किया ।

यह भी पढें   सात राजनीतिक दल मिलकर ‘अग्रगामी मोर्चा’ के गठन की अंतिम तैयारी में जुटे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com