Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांके जिला में आपत्कालीन स्वास्थ्य तालीम

 

नेपालगन्ज/(बांके) पवन जायसवाल ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बांके जिला शाखा की आयोजन में जिला विपद् प्रतिकार्य समूह (डि.डि.आर.टी.) ने आपत्कालीन स्वास्थ्य तालिम शुरु किया है । बाढ और अन्य विपद् की पूर्वतयारी करने की उद्देश्य के साथ हव हस्पीटल कार्यक्रम की सहयोग में ४ दिनों की जिला विपद् प्रतिकार्य समूह अन्र्तगत तालीम संचालित है ।


तालीम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बांके जिला शाखा अन्र्तगत हरनेवाले १४ उपशाखा के प्रतिनिधि, लेबल ए औ र बी तालीम प्राप्त रेडक्रस स्वयंसेवकों की सहभागिता है । जिला रेडक्रस का कहना है कि विपद् के बाद स्वास्थ्य के सम्बन्धी दिखाई देनेवाली समस्याओं को न्यूनीकरण करने की उद्देश्य से परिचालित स्वयंसेवकों लक्षित कर यह कार्यक्रम संचालित की गई है ।
तालीम की शुभारम्भ सत्र में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के कार्यवाहक केन्द्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बांके जिला शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना, मन्त्री अजीजअहमद सिद्दिकी, कार्यालय प्रमुख निरञ्जना मल्ल, हब कार्यक्रम के क्षेत्रीय कार्यक्रम संयोजक हरिबन्ध अर्याल, जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय के महामारी फोकल पर्सन रामबहादुर चन्द, भेरी अस्पताल अस्पताल नेपालगन्ज के निमित्त मेडिकल सुपरिटेन्ड.कृष्णप्रसाद अचार्य और हब कार्यालय के हेल्थ अफिसर सुशीला सापकोटा जैसे व्यक्तित्व उपस्थित थे । तालीम के संयोजक मनोज थोकार हैं और सहजकर्ताओं में मनोज नेपाली और शारदाकान्त अधिकारी हैं ।

यह भी पढें   पिछले छ घंटों में प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में सहयोग राशि 27 करोड़ 33 लाख रुपये तक पहुँची

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com