Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य मन्त्री यादव का निर्देशन– डा. केसी की उपचार में लापरवाही नहीं होनी चाहिए

 

काठमांडू, ५ जुलाई । उप–प्रधान मन्त्री तथा स्वास्थ्य मन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा है कि जुम्ला में अनशनरत डा. गोविन्द केसी की उपचार में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए । उपचार में संलग्न चिकित्सकों को निर्देशन देते हुए मन्त्री यादव ने यह बात कहा है । डा. केसी को उपरचार करने के लिए मन्त्री यादव की निर्देशन में काठमांडू से डा. जीवन थापा और डा. सुभाष सुवेदी जुम्ला की ओर गए हैं ।
स्वास्थ्य मन्त्री यादव के स्वकीय सचिव महेश चौरसिया के अनुसार डा. थापा और सुवेदी द्वय नेपालगंज स्थित भेरी अंचल अस्पताल से थप चिकित्सक लेकर आज ही जुम्ला पहुँच रहे हैं । स्मरणीय है, चिकित्सा क्षेत्र सुधार की मांग रखते हुए डा. केसी कर्णाली स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में अनशन में बैठे हैं । डा. केसी अनशन में बैठने के बाद उनके समर्थन में कर्णाली प्रदेश की स्वाथ्यकर्मी भी आन्दोलन में उतर आए हैं । लेकिन स्वास्थ्य मन्त्री यादव ने आन्दोलनरत अन्य कर्मचारियों को काम में वापस होने के लिए निर्देशन दिए हैं । मन्त्री यादव ने कहा है– ‘हर नागरिक को उपचार प्राप्त होना उनकी नैसर्गिक अधिकार है, उससे कोई भी नागरिक को बंचिन नहीं होना चाहिए ।’
निर्देशन को अवज्ञा कर आन्दोलन जारी रखनेवालों के ऊपर कानुनी कारवाही की चेतावनी भी मन्त्री यादव ने दिया है । स्वकीय सचिव चौरसिया को कहना है कि समस्या समाधान के लिए शिक्षा मन्त्रालय और प्रधानमन्त्री कार्यालय के साथ निरन्तर विचार–विमर्श जारी है, जल्द ही उपर्युक्त निर्णय के साथ समस्या समाधन किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *