Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हंसते हंसते जानिये हंसी से जुड़े कुछ मजेदार तथ्‍य

 

गुदगुदी से हंसता है ये जानवर भी 

अगर आप समझते हैं कि गुदगुदी करते समय केवल इंसान ही हंसता तो ऐसा बिलकुल नहीं है। चूहे को भी अगर गुदगुदाया जाए तो वे भी हंसते हैं।

तुम रूठा ना करो

बिलकुल अपना चेहरा और वक्‍त दोनों खराब करने वो इमोशन नाराजगी से जरा दूर ही रहिए क्‍योंकि हंसने के लिए जहां सिर्फ 17 मांसपेशियों को इस्‍तेमाल करना पड़ता है वहीं गुस्सा करने पर आपकी 43 मांसपेशियों की जरुरत होती है।

बेवजह सही पर हंसो

जब कोई कहे कि तुम्‍हारी हंसी का कोई मतलब नहीं है तो बिलकुल आहत मत महसूस करिए क्‍योंकी वास्‍तव में हंसने का कोई अर्थ है ही नहीं। हंसी की मीनिंग कुछ नहीं होती हंसी बस हंसी होती है और हां हंसी का कोई स्‍तर या पैमाना भी नहीं होता।

यह भी पढें   गोविन्द बहादुर बटाला ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, डिल्लीबजार कारागार भेजे गए

अपनों और दोस्‍तों के साथ रहिए

अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो परिवार और अपने दोस्‍तों के साथ हंसते बोलते रहिए। इसके लिए सबके साथ रहिए क्‍योंकि शोध बताते हैं कि अकेला आदमी  30% तक कम हंसता है और इसीलिए अवसाद में भी आ जाता है।

पहचान जरूरी है 

आपका दिमाग असली और नकली हंसी के फर्क को पकड़ सकता हैं। इसके अलावा कोई भी चुटकुला या मजाक और भी मजेदार हो जाता है अगर आप हास्य कलाकार या चुटकला सुनाने वाले के परिचित हों तो।

यह भी पढें   रक्तपात, अंधकार और प्रशासनिक उदासीनता: गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में गहराता संकट : अनिल तिवारी

हंसी का विज्ञान 

वैज्ञानिक हंसी को एक प्रकार का विज्ञान मानते हैं। इससे हमारे शरीर पर होने वाले प्रभाव को जैलोटॉलिजी कहा जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार मनुष्‍य औसतन दिन में लगभग 13 बार हंसता हैं।

हंसी से सजाओ चेहरा 

हजारों के खर्च के बावजूद जो कमाल आपका ब्रांडेड मेकअप से आपके चेहरे पर नजर नहीं आता वो आपकी एक मुस्कान मुफ्त में कर देती है तो जब भी मौका मिले मुस्‍कराते रहिए।

कई तरह से बढ़ेगा खून

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान 

शोधकर्ता बताते हैं कि हंसने के 19 अलग-अलग प्रकार होते हैं, और आप इनमें किसी भी प्रकार से हंसे पर जरूर हंसें क्‍योंकि इससे आपके खून का प्रवाह 22% तक बढ़ा सकते हैं जबकि तनाव इसे 35% तक कम कर देता हैं।

हंसी का हसीन लिंग भेद

हास्‍य कलाकारों की बात करें तो महिला कलाकार अपने पुरुष श्रोताओं करीब 127 प्रतिशत ज्‍यादा खुद ही हंस लेती हैं।

लंबी पकड़ 

आपकी हंसी इन्‍फेक्‍शस है या नहीं पर मुस्‍कान की पकड़ एक इंसान 300 फीट दूर से भी पकड़ सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed