सर्वोच्च अदालत ने सरकार को लगा दिया झट्का
काठमांडू, १६ जुलाई । माइतीघर मण्डला लगायत स्थान में सभा तथा विरोध प्रदर्शन निषेध संबंधी सरकारी निर्णय कार्यान्वयन न करने के लिए सर्वोच्च अदालत द्वारा जारी अन्तरिम आदेश को निरन्तर जारी रखने का निर्ण सर्वोच्च अदालत ने किया है । न्यायाधीश ओमप्रकाश मिश्र और केदारप्रसाद चालिसे की एकल इजलास ने सोमबार उक्त विषय संबंधी अन्तरिम आदेश को निरन्तर रखने का निर्णय लिया है । अब मुद्दा के संबंध में अन्तिम निर्णय न होने तक काठमांडू में निषेधित क्षेत्र लागू नहीं होगी । जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू द्वारा जारी निषेधाज्ञा स्थानीय प्रशासन ऐन विपरित ठहर करते हुए न्यायाधीश द्वय ने यह फैसला किया है । स्मरणीय है– सरकार ने निषेधाज्ञा जारी करने के बाद उसकी तीव्र आलोचना हो रही थी ओर विभिन्न समूहों की ओर उसे उक्त मुद्दा को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हो रही थी ।

