चिकित्सा शिक्षा विधेयक लाने के लिए सरकार से काँग्रेस नें किया आग्रह

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १९ जुलाई ।
नेपाली कांग्रेस ने सरकार से पहले के अध्यादेश के मुताबिक ही चिकित्सा शिक्षा विधेयक लाने का आग्रह किया है ।पार्टी सभापति शेर बहादुर देउवा के आवास बूढानीलकंठ में हुई कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ने कल की प्रतिनिधिसभा बैठक में माथेमा प्रतिवेदन की भावना के विपरीत चिकित्सा शिक्षा विधेयक पेश होने की सूरत में प्रतिवाद करने का निर्णय किया है । ये जानकारी कांग्रेस के प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने दी ।

