बाहिरी चक्रपथ निर्माण में मन्त्री राई ने किया अवरोध
काठमांडू, २० जुलाई । काठमांडू उपत्यका में बाहरी चक्रपथ निर्माण की बात वर्षों से हो रही है, लेकिन अभी तक शुरु नहीं हो पाया है । लेकिन पिछली बार विभागीय मन्त्री ने ही चक्रपथ निर्माण में अवरोध किया है । यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में है ।
काठमांडू विकास उपत्यका प्राधिकरण ने चक्रपथ निर्माण संबंधी सभी विवरण मन्त्रालय भेजा है, लेकिन सहरी विकास मन्त्री मोहम्मत इस्तियाक राई ने ‘निर्माण प्रक्रिया में थप विचार–विमर्श आवश्यक है’ कहते हुए उसको रोक दिया है । मन्त्री राई ने कहा है– ‘इसमें थप अध्ययन आवश्यक है, जमीन को तीन आना से कम में टुकड़ा करने के कारण समस्या हो सकती है, इसीलिए रोका गया है ।’

