Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुणस्तरीय स्वास्थ्य के लिए निजी क्षेत्र के साथ सहकार्य आवश्यकः स्वास्थ्यमन्त्री यादव

 

काठमांडू, २० जुलाई । उपप्रधान एवं स्वास्थ्यमन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा है कि गुणस्तरीय स्वास्थ्य सेवा के लिए सरकार निजी क्षेत्र के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है । उनका मानना है कि इसके लिए सरकार और निजी क्षेत्र के बीच सहकार्य भी आवश्यक है । ललितपुर ग्वार्को स्थित बिएण्डबी हस्पिटल में शुक्रबार क्याथल्याब उद्घाटन करते हुए स्वाथ्य मन्त्री यादव ने कहा– ‘स्वास्थ्य क्षेत्र को गुणस्तरीय बनाने के लिए सरकार और निजी क्षेत्र दोनों मिलकर आगे जाना होगा । गुणस्तरीय स्वास्थ्य सेवा से बंचित लोगों के बीच स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने की जिम्मेदारी भी सरकार और निजी दोनों क्षेत्र का है ।’

यह भी पढें   14 विधेयकों को संसद में दर्ज करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में


दूषित पानी, प्रदुषण की प्रभाव और अखाद्य बस्तु की प्रयोग के कारण मरीजों की वृद्धि पर चिन्ता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मन्त्री यादव ने कहा कि खानपीन और स्वास्थ्य में विशेष ध्यान नहीं दिया जाएगा तो बिकराल समस्या भी आ सकती है । उनका मानना है कि विदेशों में उपचार करनेवालों की संख्या आज असंख्य होता जा रहा है, अगर उन लोगों को गुणस्तरीय स्वास्थ्य सेवा दे सकते हैं तो वे लोग स्वदेश में ही उपचार कराते हैं । इसके लिए भी सरकार और निजी क्षेत्रा के बीच साझेदारी के लिए उन्होंने जोर दिया ।
स्वास्थ्य मन्त्री यादव ने यह भी कहा कि राज्य की अधिक खर्च उपचार के लिए भी हो रहा है । उनका मानना है कि अगर खर्च कटौती करना है तो रोग लगने से पहले ही सतर्कता अपनानी चाहिए । स्वास्थ्य मन्त्री यादव द्वारा उद्घाटन होने के बाद आज से बिएण्डबी अस्पताल में मुटु तथा नसा रोगियों के लिए क्याथल्याव सेवा उपलब्ध हो गया है ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – मतदाता सुबह से ही लाइन में

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com