Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कंचनपुरः भंसार कार्यालय के तीन कर्मचारीओं के विरुद्ध विशेष अदालत में मुकदमा दर्ज

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ सितंबर ।
अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने विभिन्न अभियोग में सरकारी कार्यालय में कार्यरत तीन कर्मचारीओं के विरुद्ध विशेष अदालत काठमांडू में मुकदमा दर्ज किया है ।
कंचनपुर भंसार कार्यालय गडडाचौकी में कार्यरत नायब सुब्बा राम प्रसाद भट्टराई के बिरुद्ध रिश्वत लेने के आरोप में आयोग ने मुकदमा दर्ज किया है ।
इसीरतह, शैक्षिक योग्यता का फर्जी प्रमाण पत्र पेश करने के आरोप में अख्तियार ने त्रिभुवन माध्यमिक विद्यालय,गुल्मी में कार्यरत शिक्षिका भगवी गौतम के खिलाफ विशेष अदालत काठमांडू में मुकदमा दर्ज किया है ।
शैक्षिक योग्यता का फर्जी प्रमाण पत्र पेश करने के आरोप में ही राष्ट्रिय वाणिज्य बैंक इनरुवा के बरिष्ठ सहायक मणिप्रसाद निरौला के बिरुद्ध आयोग ने मुकदमा दर्ज किया है ।
इसीतरहा, रुपन्देही की बुटवल उपमहानगरपालिका ६ स्थित बिपी चोक के एभरेष्ट बैंक में रुपए जÞमा करने के लिए गए सेवाग्राही रोहित गौतम का पैसा लुटेरो के समूह ने लुट लिया ।
गौतम के दों लाख २३ हजÞार रुपएँ लुट लिए गए, ये जानकारी इलाका प्रहरी कार्यालय बुटवल ने दी । बैंक में रुपएँ जमा करने के लिए गौतम वाउचर भर रहे थें की तभी ३ तीन लुटेरे उनके रुपए लेकर भाग निक्ले । पुलीस लुटेरों की तलाश कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed