Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानन्यायाधीश के लिए सिफारिश मिश्र के विरुद्ध ४ उजुरी

 

काठमांडू, ६ अगस्त । सर्वोच्च अदालत में प्रधानन्यायाधीश के लिए सिफरिश ओमप्रकाश मिश्र के विरुद्ध संसदीय सुनुवाई समिति में ४ मुद्दा पंजीकृत की गई है । उनके विरुद्ध मुद्दा पंजीकृत करने के लिए बुधबार अन्तिम दिन था । संसद सचिवालय के अनुसार अन्तिम दिन तक मिश्र के विरुद्ध ४ उजुरी पंजीकृत की गई है ।
स्रोत के अनुसार मिश्र के विरुद्ध एनसेल कर छु प्रकरण, हांडीगावं स्थित जमीन विवाद तथा फैशला, शैक्षिक प्रमाणपत्र और रंजन कोइराला की पत्नी हत्या प्रकरण के संबंध में प्रश्न की गई है । ऊजुरी के ऊपर भाद्र २२ गते से सुनुवाई समिति अपनी कारवाही आगे बढागी । उजुरीकर्ताओं ने मिश्र के न्याय सम्पादन प्रति प्रश्न करते हुए मुद्दा पंजीकृत किया है । उजुरीकर्ताओं ने प्रश्न किया है– रञ्जन कोइराला की मुद्दा में झगडिया को झिकाने का आधार क्या है ? एनसेल प्रकरण में जिम्मेवार कौन हैं ? हांडीगांव स्थित सार्वजनिक जमीन व्यक्ति की नाम में की गई है, उस फैसला का आधार क्या है ? विश्व विद्यालय की नियम अनुसार प्रवीणता प्रमाणपत्र तह की माइग्रेसन कहां है ? उक्त प्रमाणपत्र की समकक्ष कहाँ है ? महिला अधिकारकर्मी सावित्री सुवेदी आदि ने उल्लेखित प्रश्नों के साथ मिश्र के विरुद्ध निवेदन पंजीकृत किया है ।
इससे पहले प्रधानन्यायाधीश के लिए सिफारिश दीपकराज जोशी की नाम सुनुवाई समिति से अस्वीकृत होने के कारण संवैधानिक परिषद् ने भाद्र ७ गते मिश्र का नाम सिफारिश किया था । मिश्र सर्वोच्च अदालत में ३ साल से न्यायाधीश है । नियम अनुसार वरिष्ठ न्यायाधिशों में से रोलक्रम सबसे आगे रहे न्यायाधीश को प्रधानन्यायाधीश के रुप में सिफारिश किया जाता है । लेकिन इस बार उक्त नियम तोडकर प्रधानन्यायाधीश सिफारिश की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *