Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गणतंत्र के महानायक रामराजा प्रसाद सिंह को उनकी छठी पुण्यतिथि पर याद किया गया

 

 राजाराम प्रसाद जी के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंली होगी : उप एवं रक्षामंत्री ईश्वर पोखरेल

काठमांडू, १२ सितम्बर | रामरजा प्रसाद सिंह प्रतिष्ठान द्वारा गणतंत्र के महानायक रामराजा प्रसाद सिंह जी की छठी स्मृति सभा आयोजित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डा. मनोज कुमार सिंह ने किया । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि उपप्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री सम्माननीय ईश्वर पोखरेल थे । साथ ही गणमान्य अतिथियों में श्री राम कार्की, श्री लक्ष्मणलाल कर्ण, श्री नारायण खडका, श्री खेमराज मायालु आदि की उपस्थिति थी । कोइलाडी सप्तरी में जन्मे रामराजा सिंह को गणतंत्र का पहला नेता माना जाता है । आजीवन अपने सिद्धान्तों और राजावादी विरोध के साथ आप राजनीति में सक्रिय रहे । पद के लोभ से परे आप जनता के नायक थे जिनकी कोई सीमा नहीं थी । आप मानते थे कि उनकी लडाई किसी एक क्षेत्र विशेष की नहीं है बल्कि सम्पूर्ण नेपाल की है । क्रांति के पक्षधर और गणतंत्र की चाहत ही आपकी नीति थी । इस लडाई में जेल उनके जीवन का पर्याय बन गया था । जहाँ राजा महेन्द्र के प्रधानमंत्री बनने के आग्रह को ठुकरा कर आपने जेल को अधिक महत्व दिया था । राजाराम प्रसाद जी की छठी पुण्यतिथि पर प्रमुख अतिथि के साथ ही उनके समकालीन सभी सहयात्रियों ने अपने अपने संस्मरण के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की । सभी का मानना था कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली उनके आदर्शों को जिन्दा रखते हुए उनके पदचिन्हों पर चलना ही होगी ।

यह भी पढें   मोटरसाइकिल सड़क डिवाइडर से टकराई...दो लोगों की मृत्यु

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com