फेसबुक मे भी अब हिन्दी, व्हाट्स एप मे भी अब हिन्दी, टियूटर में भी आ गई हिन्दी : श्रीगोपाल नारसन
१४ सितम्बर
बावन अक्षरों की है हिन्दी
स्वर -व्यंजन की है हिन्दी
जन्म की भाषा है हिन्दी
नवजात रुदन भी है हिन्दी
भारत की पहचान है हिन्दी
भारतीय संस्कार है हिन्दी
परमात्म भाषा है हिन्दी
देवताओ की भाषा है हिन्दी
ह्रदय की भाषा भी हिन्दी
मौन की भाषा भी हिन्दी
फेसबुक मे भी अब हिन्दी
व्हाट्स एप मे भी अब हिन्दी
टियूटर में भी आ गई हिन्दी
दुनियाभर में छा गई हिन्दी
हिन्दी का हम गुणगान करें
सबके भले की बात करें।
___श्रीगोपाल नारसन


