Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

न्यायाधीश जोशी के विरुद्ध महाअभियोग के लिए हस्ताक्षर अभियान

 

काठमांडू, २१ सितम्बर । सर्वोच्च अदालत के वरिष्ठ न्यायाधीश दीपकराज जोशी के विरुद्ध महाअभियोग के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरु किया गया है । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के सांसद तथा प्रमुख सचेतक देव गुरुङ के नेतृत्व में खाली कागज में हस्ताक्षर संकलन हो रहा है । पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड चीन भ्रमण से वापस होने के तुरन्त बाद ही संसदीय दल के उपनेता सुवास नेम्वाङ के साथ परामर्श कर हस्ताक्षर अभियान शुरु किया गया था ।
नेकपा निकट सांसदों का कहना है कि नयां प्रधानन्यायाधीश नियुक्त होने के बाद उन को इस्तिफा देना चाहिए था, इसके लिए उन्होंने वचन भी दिया था, लेकिन अपनी वचन उन्होंने पालन नहीं किया है । इसी आरोप के साथ नेकपा के सांसद जोशी के विरुद्ध उतर आए हैं ।
स्मरणीय है, सर्वोच्च वापस होने से पहले न्यायाधीश जोशी ने कानुनमन्त्री भानुभक्त ढकाल से बातचीत भी किया था, उस वक्त उन्हो ने कहा था कि कुछ मुद्दा देखने के बाद वह अपनी पद से इस्तिफा दे देंगे, लेकिन अभी तक उन्होंने इस्तिफा नहीं दिया है । इसीलिए नेकपा निकट सांसदों ने हस्ताक्षर अभियान शुरु किया है ।
नेकपा निकट सांसदों का कहा है कि हस्ताक्षर अभियान तो शुरु की गई है, लेकिन तत्काल संसद में पंजीकृत नहीं किया जाएगा । उन लोगों का कहना है कि न्यायाधीश जोशी को दबाब बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरु की गई है । अगर इसके बाद भी उन्होंने इस्तिफा नहीं दिया तो महाअभियोग पंजीकृत की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com