Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश विखण्डन की अभिव्यक्ति आ रहा है, कहाँ हैं गृहमन्त्री ? –नेता नेपाल

 

काठमांडू, २७ सितम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधाानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने देश में गृहमन्त्री का खोजी किया है । बहिबार संघीय संसद् को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि देश में गृहमंत्री है या नहीं, इसका अनुभूति आम लोगों को नहीं हो पा रहा है । नेता नेपाल को कहना है कि देश में अपराजन्य घटना और विखण्डनकारी आवाज बढ़ते जा रही है । संसद में बोलते हुए नेता नेपाल ने कहा– ‘खुलेआम देश विभाजन करने की अभिव्यक्ति दिया जा रहा है, लेकिन सरकार चुप है । कहाँ हैं गृहमन्त्री ? देश में गृह प्रशासन है या नहीं ?’
नेता नेपाल ने कहा है कि जो खुलेआम देश विभाजन के लिए अभिव्यक्ति दे रहें, उसको साथ देनेवाले भी देश के भीतर ही हैं । उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पर जनता की बहुत आशा और उम्मीद है, जो सरकार से पूरा नहीं हो पा रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘सरकार से जनपक्षीय काम हो सके, भ्रष्टाचार अन्त हो पाए ऐसी उम्मीदे हैं । लेकिन आज सांसदों को शर झूकार चलना पड़ रहा है । रास्ते में, बस में, पैदल चलते वक्त, आम जनता क्या कहेगी ? अगले महाधिवेशन तक हम लोगों की शर ऊँचा रह पाएंगे या नहीं ? इसकी चिन्ता हो रही है ।’
नेता नेपाल को कहना है कि देश में भ्रष्टाचार और भी बढ़ गया है, कमों में ढिलासुस्ती करनेवालों को ही ठेक्का संबंधी काम दिलाकर पुरस्कृत किया जा रहा है । बलात्कार, एसिड आक्रमण जैसे अपराधिक घटना दिनों दिन बढ़ रहा है । उन्होंने प्रश्न किया– ‘क्या इसतरह का आपराधिक घटना नियन्त्रण करने के लिए राज्य के पास कोई संयन्त्र नहीं है ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *