देव महिला समिति ने जितिया के उपलक्ष में आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
माला मिश्रा बिराटनगर । मिथला आस्था का पर्व जितिया के उपलक्ष में देव महिला जितिया पर्व समारोह समिति बिराटनगर के द्वारा भब्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश 2 का उप सभामुख उपमा देव ,कार्यक्रम संयोजक मनोरमा देव ,संजय कुमार देव ,डॉ मनीषा देव ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर प्रशिद्ध गायक आभाष लाभ , बिरेन्द्र झा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया । इस मौके पर राधा मंडल ,सिंधु देव , गौरी देव , पुरषोतम चौधरी , प्रवीण नारायण चौधरी ,आभा अनुपमा ने भी अपनी अपनी प्रस्तुति दिया । कार्यक्रम में देव समाज की महिला बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
जितिया के मौके पर मैथिली जनसंस्कृतिक मंच के बैनर तले भी भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आजोजित किया गया जिसका संचालन मंच की अध्यक्ष राधा मंडल ने की इस मौके पर दर्जनों कलाकारों ने भी अपनी अपनी प्रस्तुति दी ।



