विवेकशील साझा के लिए गण्डकी प्रदेश संयोजक में भण्डारी
पोखरा, २७ अक्टूबर । विवेकशील साझा पार्टी के लिए गण्डकी प्रदेश संयोजक में महेश भण्डारी में चयन हुए हैं । शनिबार पोखरा में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के संयोजक द्वय रवीन्द्र मिश्र और उज्जवल थापा ने भण्डारी को गण्डकी प्रदेश संयोजक घोषणा किया है ।
भण्डारी युवा व्यावसायी के रुप में परिचित हैं, वह बिग एमएम के संचालक भी हैं । गण्डकी प्रदेश संयोजक घोषित होने के बाद भण्डारी ने कहा कि पार्टी की जिम्मेवारी निर्वाह करते हुए राजनीतिक रुप में गण्डकी प्रदेश को नमूना प्रदेश बनाया जाएगा । कार्यक्रम में पार्टी संयोजक मिश्र और थापा के अलवा केन्द्रीय नेता केशव दाहाल, सूर्यराज आचार्य, रंजु दर्शना आदि नेताओं ने भी संबोधन किया था ।

