Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुर्घटना में पत्रकार पराजुली सहित ३ लोगों की मौत

 

काभ्रे, २७ अक्टूबर । काभ्रे जिला में शनिबार हुए दो अलग–अलग दुर्घटना में ३ लोगों की मौत हो गई है । मण्डन देउपुर नगरपालिका–६ में हुए जीप दुर्घटना में पत्रकार जीवन पराजुली सहित दो यात्रु और पाँचखाल में हुए दूसरी दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है ।
पुलिस से प्राप्त सूचना अनुसार हेलम्बु पराजमार्ग अन्तर्गत ढकालथोक में बा३च २८७ नम्बर की ल्याण्डक्रुजर जीप सडक से ५ सौ मिटर खाई में गिर गया था । उक्त घटना में रेडियो गौरव के स्टेशन म्यानेजर २५ वर्षीय जीवन पराजुली और ४४ वर्षीय विनोद कार्की की मौत हो गई है । २५ वर्षीय पराजुली मण्डन देउपुर–४ और कार्की नमोबुद्ध नगरपालिका–१० के स्थायी निवासी हैं । उक्त दुर्घटना में नेपाल पुलिस के पूर्व आईजी किरण गौतम, पनौती निवासी प्रदीप बोगटी, सीताराम हुमागाई और सुशील भण्डारी घायल हुए है । घायलों में से गौतम की अवस्था गम्भीर है । सभी को घायलों को धुलिखेल स्थित अस्पताल में उपचार के लिए ले गया है ।
इसीतरह शनिबार ही पाँचखाल नगरपालिका–६ तीनपिप्ले बाजार में धुलिखेल से पाँचखाल की ओर जा रहे बा३क ६४३ नम्बर की टिपर और १३५९ नम्बर की अनटेष्ट मोटरसाइकिल आपस में टकराने के कारण ५६ वर्षीय रंजना गौतम की मौत हो गई है । मृतक गौतम अपने पति कमल गौतम के मोरटसाइकिल में सवार थीं । मोटरसाइकिल चालक गौतम घायल हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *