Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दीपावली , छठ में सीमावर्ती नागरिकों के लिए स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर से

 


माला मिश्रा बिराटनगर
रेलवे बोर्ड नेपाली नागरिक व सीमावर्ती इलाके के लोगो को  दीपावली , छठ पर्व में भीड़ भाड़ से निजात दिलाने के उद्देश्य से सहूलियत देते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है । यह सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक चलेगी । जिसका ठहराव फारबिसगंज ,अररिया जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर भी नही होगी ।

शारदा सिन्हा की गीताें के बिना सूना है अधूरा छठ व्रत, उग हे सुरूज देव अरग के बेर

 

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस द्वारा संसदीय दल के नेता की सर्वसम्मति से चुनने की तैयारी

रेलवे बोर्ड ने रेल उपभोक्ताओं को  दीपावली , छठ जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार पर होनेवाली भारी भीड़ भाड़ का दबाब कम करने के उद्देश्य से 04001 एवं 04010 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा किया है जिसमे शयनयान श्रेणी के 6  व सामान्य श्रेणी के चार कोच होंगे । यह ट्रेन 30 अक्टूबर 7 नवम्बर 13 नवम्बर को दिल्ली के आनन्द विहार स्टेशन से जोगबनी के लिए खुलेगी । जोगबनी से यह ट्रेन 1 नवम्बर 8 नवम्बर 15 नवम्बर को आनन्द विहार दिल्ली के लिए खुलेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *