Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नासा का दावा सूरज के नजदीक पहुँचा पार्कर

 

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार सूरज के सबसे नजदीक से गुजरने का रिकार्ड अब पार्कर के नाम हो गया है। यह रिकार्ड मानव निर्मित चीजों का है। यह कारनामा 29 अक्‍टूबर को हुआ। पार्कर ने सूरज की सतह से मात्र 26.55 मिलियन माइल्स की दूरी से गुजर कर यह मुकाम हासिल किया है। नासा के अनुसार इससे पहले का रिकार्ड हिलियस -2 के नाम था। यह 1976 में सूरज के पास से गुजर चुका था।

यह भी पढें   नेपाल से एक –दो दिनों में मानसून के बाहर जाने की प्रक्रिया शुरु होने की संभावना

पार्कर की टीम जिस तरह से तैयारी में जुटी है उससे देखकर नासा ने दावा किया है कि 2024 में यह अपने पहले रिकार्ड को तोड़कर नया मुकाम हासिल करेगा। यह सूरज के मात्र 3.83 मिलियन माइल्‍स की दूरी से गुजरेगा।

पार्कर के प्रोजेक्‍ट मैनेजर एंडी डेरिसमैन ने बताया कि अभी का यह कारनामा यान के लांच के मात्र 78 दिनों में हासिल हो गया है, जो पहले किसी ने नहीं किया है। अपनी टीम को लेकर उन्‍होंने कहा कि यह टीम अपने लक्ष्‍य को लेकर बेहद एकाग्रचित थी, इसलिए यह गर्व का क्षण आया है।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन में विश्वप्रकाश शर्मा के 15 संकल्प प्रस्ताव

पार्कर के नाम एक और रिकार्ड होगा जो पहले हिलियस-2 के नाम था। यह रिकार्ड है सबसे तेज यान की उड़ान का। मैनेजर डेरिसमैन ने उम्‍मीद जताई है कि यह रिकार्ड भी जल्‍द टूट जाएगा। पार्कर के नजदीक जाने से वैज्ञानिकों को सूरज को समझने में ज्‍यादा आसानी होगी, हालांकि इस दौरान यान पर बहुत ज्‍यादा गर्मी का दवाब रहता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com