चुरे विनाश राष्ट्रीय समस्याः पूर्व राष्ट्रपति डा. यादव
जनकपुरधाम, ३० अक्टूबर । पूर्व राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव ने कहा है कि चुरे क्षेत्र की विनाश तीव्र गति से हो रहा है, उसको संरक्षण करना आज की आवश्यकता है । उनका कहना है कि यह समस्य सिर्फ प्रदेश और स्थानीय तहों का नहीं, राष्ट्रीय समस्या है । मंगलबार जनकपुर स्थित सिद्धार्थ शिशु सदन में आयोजित ‘सफा जनकपुर हरित जनकपुर तथा चुरे संरक्षण’ विषयक साक्षात्कार कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व राष्ट्रपति डा. यादव ने कहा– ‘चुरे संरक्षण के लिए तीनो तहों की सरकार को गम्भीरतापूर्वक ध्यान देने की जरुरत है ।’
पूर्वराष्ट्रपति डा. यादव को यह भी कहना है कि आज जिस तरह चुरे का विनाश हो रहा है, उसमें संघ, प्रदेश और स्थानीय तीनों सरकार जिम्मेवार हैं । उन्होंने कहा कि चुरे संरक्षण के लिए चुरे आसपास निवास करनेवाले स्थानीयबासियों को प्रेरित करना चाहिए । डा. यादव ने आगे कहा– ‘आज सडक निर्माण करना विकास है, लेकिन जिस तरह तीव्र गति में चुरे विनाश हो रह है, वह चिन्ता का विषय है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि चुरे संरक्षण के लिए नदी का दोहन, जंगलों की फांडनी, जंगलों में होनेवाला अवैध बस्ती नियन्त्रण जैसे कार्य रोकना चाहिए । डा. यादव ने चेतावनी दिया कि अगर चुरे संरक्षण नहीं किया जाता तो कुछ साल में तराई में जल स्रोत का अभाव पड़ जाएगा, जिसके चलते गम्भीर संकट उत्पन्न हो जाएगी ।

