Mon. Feb 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

दु:खद समाचार मिल सकता है। कोई पुरानी व्याधि उभर सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अधिक बोलने से काम बिगड़ सकते हैं। हड्डी की समस्या हो सकती है। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।


वृष

प्रयास सफल रहेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दूसरों की जवाबदारी न लें। लाभ होगा।


मिथुन

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। आत्मविश्वास बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिद्वंद्विता कम होगी स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।


कर्क

अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जुआ, सट्टा व लॉटरी से दूर रहें। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। आय में अनुकूल वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का निवारण सहज ही होगा। प्रसन्नता में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में प्रतिद्वंद्विता कम होगी। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।


सिंह

पुरानी व्याधि उभर सकती है। व्ययवृद्धि होगी। कुसंगति से हानि होगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। अकारण चिड़चिड़ापन रहेगा। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश में जोखिम न लें। धनार्जन होगा।


कन्या

रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। चिंता रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। चोट व रोग से कष्ट संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए कार्य मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी विवाद से छुटकारा मिलेगा। आय बनी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। विवाद न करें।


तुला

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। आर्थिक नीति में सुधार होगा। योजना बनेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सुख के साधनों पर खर्च होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। आलस्य न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।


वृश्चिक

बोलचाल में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। व्यस्तता रहेगी। सोच-समझकर निर्णय लें। अध्यात्म में आस्था बढ़ेगी। राजकीय समस्या दूर होगी।


धनु

वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में लापरवाही न करें। घर-बाहर अशांति रह सकती है। धैर्य से कार्य करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। किसी का व्यवहार समझ से परे रहेगा। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। विवाद न करें।


मकर

विवाद से क्लेश होगा। स्नायु विकार हो सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सुख-शां‍ति बनी रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।


कुंभ

लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। वरिष्ठजन सहयोग तथा मार्गदर्शन देंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। उन्नति होगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है।


मीन

यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। विवेक से कार्य करें। पठन-पाठन में मन लगेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का साथ मिलेगा। जोखिम न उठाएं।

यह भी पढें   वर्टिकल फार्मिंग के माध्यम से अगले 5 वर्षों में 50 लाख रोजगार, जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल का घोषणा पत्र सार्वजनिक

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *