जेलिएको संघीय लोकतंत्र सर्वदलीय चर्चा हेतु एक दिवसीय कार्यशालासम्पन्न

माला मिश्रा, बिराटनगर । जेलिएको संधीय लोकतंत्र का विभिन्न ज्वलंत विषय पर सर्वदलीय चर्चा हेतु सोमबार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बिराटनगर के पंचाली में आयोजित किया गया । कार्यशाला में बिभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के अलावा नागरिक समाज , मानवाधिकार , संचारकर्मी व समाज के अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे । इस मौके पर कार्यशाला का पहिला सत्र को आयोजक नर्थ साउथ कलेक्टिभस का सलाहकार दिनेश श्रेष्ठ ने आयोजक संस्था के कार्य पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया । संस्था का अध्यक्ष भास्कर गौतम ने स्वागत मंतब्य दे संस्था को का केंद्रीय कार्यालय राजधानी के बाहर रखने के व अन्य जवलंत समस्या पर अपना विचार रखा । डॉ देवेंद्रराज पांडे ने पंचयतकाल से गणतंत्र तक का सफर तथा विकास के मुद्दा उठाया और इसपर विस्तार से प्रकाश डाला । कार्यक्रम में आयोजक संस्था नर्थ साउथ कलेक्टिवभस का प्रवन्ध निर्देशक व सत्र संयोजक राकेश मिश्रा , दलीय सरोकार मंच का भोला पासवान , नेपाल आदिवासी जनजाति महासंघ का दिल बहादुर थेबे , डॉ अमीना सिंह , राजनीतिक विश्लेषक सी के लाल ने विभिन्न मुद्दे पर अपना अपना विचार प्रगट किया । खुला सत्र में कार्यक्रम में मौजूद राजनीतिक दल से आबद्ध प्रतिनिधियों नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी का केंद्रीय सदस्य बिनोद ढकाल , एमाले नेता ऋषिकेश पोखरेल, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल का केंद्रीय सदस्य व प्रदेश सांसद जयराम यादव , नेपाली कांग्रेस का नेता त्रिलोचन रिजाल, अमलेश कर्ण , मोहम्मद नशरूल , सहित अन्य राजनीतिक दल से आबद्ध राजनीतिक दल जे जुड़े लोगों ने अपनी अपनी बात रखा । समापन मंतब्य लेखक खगेन्द्र संग्रोला ने दिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्तार अंसारी सहित अन्य कई लोग सक्रिय दिखे ।



