Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्मला पन्त हत्याकाण्डः अनुसंधान के लिए फिर नयां टोली गठन !

 

काठमांडू, ६ दिसम्बर । कञ्चनपुर भीमदत्त नगरपालिका–२ निवासी निर्मला पन्त के ऊपर गत श्रावण १० गते बलात्कार की गई और उसके बाद हत्या । लेकिन उक्त घटना में संलग्न दोषी अभी तक पहचान में नहीं आया है । अपराधी खोजने के लिए सरकार ने कई टोली गठन की, लेकिन घटना अभी भी रहस्य में ही है । ऐसी ही अवस्था में गृहमन्त्रालय ने पुनः विशेषज्ञ टोली के नाम में दूसरी टोली गठन करने की तैयारी की है । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में है ।
पुलिस प्रधान कार्यालय केन्द्रीय अनुसंधान व्युरो (सिआईबी) घटना को अनुसंधान कर रही है । ऐसी ही अवस्था में अनुसंधान में दक्ष कुछ पुलिस अधिकारियों को समावेश कर गृह मन्त्रालय ने विशेषज्ञ टोली गठन की तैयारी की है । बुधबार टोली गठन के संबंध में गृहमन्त्री राम बहादुर थापा, गृहसचिव प्रेमकुमार राई, पुलिस महानिरीक्षक सर्वेन्द्र खनाल, मन्त्री के सल्लाहकार द्वय सूर्य सुवेदी और डा. इन्द्रजित राई तथा मन्त्रालय के सह–सचिव रामकृष्ण सुवेदी के बीच इस विषय में विचार–विमर्श हुई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *