Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम नेपाल के सांसद् प्रमिला कुमारी ने दिया सुझावः आईजीपी’साप आप इस्तिफा दे सकते हैं

 

काठमांडू, १० दिसम्बर । सत्तारुढ दल संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के सांसद् प्रमिला कुमारी ने नेपाल पुलिस के महानिरीक्षक (आईजीपी) सवेन्द्र खनाल को अपनी पद से इस्तिफा देने के लिए सुझाव दी है । उनका कहना है कि अगर निर्मल पन्त की बलात्कारी और हत्यारा पहचान करने में पुलिस प्रशासन असफल साबित होती है तो आईजीपी को अपनी पद से इस्तिफा देना चाहिए ।
सोमबार संघीय संसद् मातहत रहे दिगो विकास और सुशासन समिति द्वारा आयोजित विचार–विमर्श में बोलते हुए फोरम नेपाल के सांसद् प्रमिला ने कहा– ‘निर्मला हत्याकाण्ड के संबंध में लम्बे समय से अनुसंधान जारी है, लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन ने दोषी को पहचान नहीं किया है । अगर दोषी पहचान कर गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं तो आप अपनी पद से इस्तिफा दे सकते हैं ।’ निर्मला पन्त हत्याकाण्ड के संबंध में ही विचार–विमर्श करने के लिए समिति ने सोमबार आईजीपी खनाल को बैठक में बुलाया था । सांसद् कुमारी का आरोप है कि अनुसंधान के दौरान पुलिस ने निदोर्ष व्यक्ति को नियन्त्रण में लेकर याताना दी है । उन्होंने आगे कहा कि अगर दोषी पत्ता लगाने में पुलिस असफल होती है तो आईजीपी को अपने कुर्सी में रहने की नैतिक अधिकार भी नहीं है ।
विभिन्न सांसदों की जवाफ देते हुए आईजीपी खनाल ने कहा कि हत्यारा पहचान के लिए नेपाल पुलिस रातदिन काम कर रही है । उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि निर्मला पन्त की हत्या में संलग्न अभियुक्त को पहचान करने में पुलिस सफल होगी । आईजीपी खनाल ने आगे कहा– ‘हत्यारा की पहचान के लिए हम लोग रात दिन लगे हैं, नींद भी नहीं आ रही है । हमारी सामथ्र्य के अनुसार काम कर रहे हैं ।’ स्मरणीय है गत श्रावण १० गते निर्मला पन्त की हत्या होने के बाद इसी घटना को लेकर नेपाल पुलिस की काफी आलोचना हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *