Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफवाह है कादर खान के निधन की खबर, बेटे सरफराज ने दी ये जानकारी

 

एजेन्सी :  हाल ही में संवाद लेखक और सीनियर एक्टर कादर खान (Kader Khan ) की गंभीर बीमारी से जुड़ी खबरें आई थीं. इन खबरों के बाद उनके न‍िधन को लेकर भी कुछ ख़बरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही हैं. अब कादर खान के बेटे ने पिता की बीमारी और हेल्थ को लेकर बयान दिया है.

कादर खान की मौत से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए उनके बेटे सरफराज ने PTI से कहा, “ये बातें फर्जी हैं और सिर्फ अफवाह भर हैं, मेरे पिता अस्पताल में हैं.”  कादर खान को सांस लेने में तकलीफ है. डॉक्टर्स ने उन्हें रेगुलर वेंटीलेटर से हटाकर BiPAP वेंटिलेटर पर रखा है. बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने सलामती की दुआ की है.

यह भी पढें   ब्रिक्स में भारत की नई भूमिका : सुरक्षा, ग्लोबल साउथ और रणनीतिक स्वतंत्रता की खोज

कहां से फैली अफवाह?

कथित तौर पर कादर खान के निधन की खबरें ऑल इंडिया रेडियो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी आई थीं. एआईआर के ट्वीट के बाद कुछ मीडिया संस्थानों ने भी मौत की खबर चला दी. बता दें बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और संवाद लेखक कादर खान की हालत खराब है. फिलहाल वो कनाडा में हैं.

कादर खान की सेहत की सलामती के लिए पिछले दिनों अम‍िताभ बच्चन ने भी ट्वीट किया था. अमिताभ ने कादर खान के साथ दो और दो पांच, मुकद्दर का सिकंदर, मि. नटवरलाल, सुहाग, कूली और शहंशाह में काम किया है.

यह भी पढें   भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का बीरगंज दौरा: नेपाल के विकास और बाढ़ राहत कार्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

पहले भी फ़ैल चुकी है खबर

कादर खान के मौत की झूठी खबर पहले भी कई बार फैली है. इस पर खुद कादर खान को भी कहना पड़ा था कि मैं मरा नहीं जिंदा हूं.  कादर खान हरफनमौला कलाकार हैं. उनकी और गोविंदा की जोड़ी को परदे पर काफी पसंद किया गया. इनमें दरिया दिल, राजा बाबू, कुली नंबर 1, छोटे सरकार, आंखें, तेरी पायल मेरे गीत, आंटी नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजाजी, नसीब, दीवाना मैं दीवाना, दूल्हे राजा, अखियों से गोली मारे आदि फिल्में कीं.

यह भी पढें   बाँके के गुरुवागाँव बिद्यालय के आयोजन में २३ लोगों ने किया रक्तदान 

कादर कॉमेडी रोल्स के लिए काफी पसंद किए गए. वैसे उन्होंने खलनायक और तमाम चरित्र भूमिकाएं भी कीं. उन्होंने कई फिल्मों के मशहूर संवाद भी लिखे. पिछले कुछ समय से कादर अस्वस्थ चल रहे हैं. उन्होंने फिल्मों से पूरी तरह दूरी बना ली है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com