Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुश्मनी जम कर निभाते हैं तो दोस्ती निभाने में भी सलमान पीछे नहीं हटते

 

ज़ीरो और ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान न केवल 2018 की ‘महाफ्लॉप’ फिल्मों में से एक है बल्कि इन फिल्मों को कर कैटरीना कैफ ने अपनी इमेज को भी धक्का पहुंचा लिया है। ठग्स में महज दो गानों और दो दृश्यों में वे नजर आईं। कैटरीना से बड़ा रोल तो कल आई छोकरी फातिमा सना शेख का था।

ज़ीरो और ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान नहीं करने की दी थी सलाह

 

ज़ीरो भी जाने क्या सोच कर कैटरीना ने की थी। फैंस तक नाराज हो गए कि आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी? कैटरीना कोई नई हीरोइन तो है नहीं कि केवल शाहरुख या आमिर जैसे सुपरसितारों का नाम सुन कर फिल्म करने के लिए राजी हो जाए।

अब कैटरीना फिर सलमान की शरण में हैं। सलमान ही हैं जो कैटरीना के करियर को संवारने में हर बार मदद करते हैं। ‘भारत’ में तो कैटरीना को उन्होंने फिट कर ही दिया है। अब ऐसी फिल्म और रोल ढूंढ रहे हैं जो कैटरीना के लायक हो। दुश्मनी जम कर निभाते हैं तो दोस्ती निभाने में भी सलमान पीछे नहीं हटते।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed