Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दी दिवस

 

हिन्दी दिवस २०११ के उपलक्ष्य में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह बारा जिला के मुख्यालय कलैया में सम्पन्न हुआ । यह समारोह ‘अन्तर्रर्ाा्रीय क्षेत्र में हिन्दी भाषा का महत्व’ विषयक विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया । जिसके आयोजक ‘नेपाल-भारत मैत्री संघ’ और प्रायोजक भारतीय महावाणिज्य दूतावास वीरगंज थे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मैत्री संघ के अध्यक्ष हरि प्रसाद अग्रवाल और मुख्य आतिथ्य महावाणिज्य दूत आशुतोष अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर संविधान सभासद र्सवश्री जीतेन्द्र सोनल -तमलोपा) रामचन्द्र प्यासी -एमाले) एवं प्रमोद गुप्ता -मजफो) के साथ-साथ वाणिज्य दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी पी. शशि, उद्योगपति श्री ओम प्रकाश सिकरिया, क्याम्पस प्रमुख श्री भगवान प्रसाद यादव -हरिखेतान बहुमुखी क्याम्पस, वीरगंज) एवं समाज के गणमान्य व्यक्तित्वगण उपस्थित थे । इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वीकार किया कि हिन्दी हमारी संस्कृति की भाषा है । इसलिए इसका विकास होना चाहिए ।
इस कार्यक्रम में निम्न लिखित प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया- पूजा कर्ण्र्ाा्रथम -सन्नी एकेडेमी, बारा), सुरुचि गुप्ता- द्वितीय -डी.ए.वी. उच्च मा.वि., वीरगंज), गोपल कुमार यादव-तृतीय -ज्ञान वाटिका बोर्डिंग स्कुल, वीरगंज) तथा लक्ष्मण चौधरी- सान्त्वना -रामराजा क्याम्पस) ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com