सीके राउत समर्थित स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के ४ कार्यकर्ता जेल चलान
सप्तरी, १५ फरवरी । पुलिस हिरासत में रहे सीके राउत समर्थित स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के ४ कार्यकर्ता जेल चलान हो गए हैं । इसतरह जेल चलान होनेवाले हैं– राजविराज नगरपालिका–११ निवासी २३ वर्षीय श्यामसुन्दर यादव, १९ वर्षीय सरोजकुमार यादव, सप्तकोशी नगरपालिका–१० निवासी १९ वर्षीय अभिनाश पण्डित, तिलाठी कोइलाठी गाउँपालिका–२ निवासी २८ वर्षीय सुशील मण्डल । उन लोगों को कल बिहीबार सप्तरी जिला कारागार भेजा गया है ।
चारों कार्यकर्ता गत माघ ५ गते बलिदानी दिवस मनाते वक्त गिरफ्तार हुए थे । अदालती आदेश अनुसार धरौटी रकम नदेने के कारण उन लोगों को जेल भेजा गया है । सप्तरी जिला अदालत के न्यायाधीश जवाहर प्रसाद सिंह ने उन चारों को प्रति व्यक्ति ५० हजार रुपैया धेरौटी रकम मांग किए थे । उन लोगाें के विरुद्ध ‘बालकालिका ऐन २०७५’ अन्तर्गत ‘बालबालिका दुरुपयोग कसुर’ में मुद्दा पंजीकृत की गई है । अदालत का कहना है कि उन लोगों ने धरौटी रकम देने से इन्कार किए है । स्मरणीय है, सोही प्रकरण में गिरफ्तार अन्य ७ लोग रिहा हो चुके हैं ।

