Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१० साल की बालिका के ऊपर बलात्कार, ६८ वर्षीय वृद्ध गिरफ्तार

 

काठमांडू, १५ फरवरी । एक १० साल की बालिका के ऊपर बलात्कार करने की आरोप में एक ६८ वर्षीय वृद्ध को गिरफ्तार किया गया है । घटना अर्घखाँची जिला का है । अघटना विवरण अनुसार अर्घखाँची जिला भूमिकास्थान नगरपालिका–१ ढाकावाङ निवासी १० वर्षीया बालिका के ऊपर प्युठान जिला मल्लरानी गांवपालिका–२ निवासी ६८ वर्षीय डण्डबहादुर विश्वकर्मा ने बलात्कार किया है । विश्वकर्मा को जिला पुलिस कार्यालय अर्घखाची ने गिरफ्तार कर प्युठान जिला पुलिस को हस्तान्तरण किया है ।

यह भी पढें   कप्तान स्मित मच्छार सम्मानित होंगे ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा अवार्ड’ से

 

पुलिस का कहना है कि पीडित बालिका की मां ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी थी । पीडित बालिका ने भी कहा है कि चाउ–चाउ देने की प्रलोभन देकर उनके ऊपर विश्वकर्मा ने इस तरह का हरकत किया है । बालिका गत पौष महीना से ही पीडित हो रही थी । जब मां को पता चला की बालिका शारीरिक रुप में कमजोर होती जा रही है, तब उन्होंने बालिका के साथ पुछताछ की थी, उसके बाद ही घटना के संबंध में जानकारी मिली थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com