प्रदेश नं. ५ में राजमार्ग सफाई अभियान, झाडू लेकर मुख्यमन्त्री पोखरेल सड़क में
बुटवल, १५ फरवरी । प्रदेश नं. ५ सरकार ने राजमार्ग सफाई अभियान शुरु किया है । प्रदेश सरकार गठन की एक साल होने की उपलक्ष्य में यह अभियान शुरु किया गया है । अभियान के दौरान बिहीबार प्रदेश नं. ५ के मुख्यमन्त्री शंकर पोखरल खूद झाडू लेकर सड़क सफाई अभियान में सहभागी हुए हैं । बुटबल स्थित पाखापानी में सफाई करते हुए उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया है ।
कार्यक्रम उद्घाटन करते हुए मुख्यमन्त्री पोखरेल ने कहा कि प्रदेश नं. ५ में रहे सम्पूर्ण सड़क तथा राजमार्ग को सुन्दर बनाना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है । इसके लिए स्थानीय निकाय के साथ समन्वय करते हुए आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता उन्होंने किया । मुख्यमन्त्री पोखरेल ने कहा– ‘अभियान निरन्तर जारी रहेगा, राजमार्ग को सफा और सुन्दर बनाया जाएगा, इसके लिए नेपाल पुलिस, नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस और अन्य सरकारी कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जाएगा ।’
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की आन्तरिक मामिला तथा कानून मन्त्री कुलप्रसाद केसी ने कोहलपुर चौक से, भौतिक विकास मन्त्री बैजनाथ चौधरी ने चन्द्रौटा चौक से, उद्योग, पर्यटन, वन तथा वातावरण मन्त्री लीला गिरी ने बर्दिया से, सामाजिक विकास मन्त्री सुदर्शन बराल ने लमही चोक से और भूमि व्यवस्था, कृषि तथा सहकारी मन्त्री आरती पौडेल ने बर्दघाट चौक नवलपरासी से सफाई अभियान का नेतृत्व किया ।

