अख्तियार के आयुक्त पाठक के ऊपर महाअभियोग की तैयारी
काठमांडू, १५ फरवरी । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग के आयुक्त राजनारायण पाठक के विरुद्ध महाअभियोग लगाने की तैयारियां हो रही है । स्मरणीय है, आयुक्त पाठक के ऊपर भक्तपुर चाँगुनारायण स्थित नेपाल इञ्जिनियरिङ कॉलेज के संचालक के साथ घूस लेने का आरोप है । सिर्फ आरोप ही नहीं, उक्त घटना संबंधी एक भीडियो भी सार्वजनिक हो गया है । कहा जाता है कि उक्त कॉलेज की स्वामित्व संबंधी विवाद में आयुक्त पाठक ने कॉलेज संचालक लम्बोदर न्यौपाने से ७८ लाख घूस लिया है ।
उक्त घूस प्रकरण बहस में आने के बाद पाठक को पद से इस्तिफा देने के लिए नेकपा संबंद्ध विभिन्न नेताओं ने आग्रह भी किया है । समाचार स्रोत का मानना है कि अगर पाठक अपनी पद से इस्तिफा नहीं देंगे तो उनके विरुद्ध संसद् में महाअभियोग प्रस्ताव पंजीकृत की जाएगी । नेकपा स्रोत का का कहना है कि सम्भवतः आज (शुक्रबार) संसद् बैठक शुरु होने से पहले महाअभियोग के लिए हस्ताक्षर संकलन होने जा रहा है ।

