Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी गई, श्रद्धांजलि,केंडल मार्च निकाल नगर परिक्रमा

 
आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी गई, श्रद्धांजलि,केंडल मार्च निकाल नगर परिक्रमा

माला मिश्रा जोगबनी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदाईन आतंकी हमले में शहीद हुए 44 जवानों की  शहादत से लोग काफी गुस्से में है । जगह जगह पाकिस्तानी झंडा जलाए जा रहे है , पाकिस्तानी पीएम का पुतला फूंके जा रहे है । सीमा पर अवस्थित जोगबनी नगरवासियों ने भी शुक्रवार की देर संध्या कैडलमार्च निकाल शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित किया।कैडलमार्च नेताजी चौक से प्रारंभ हो मुख्य सडक होते हुए भारत नेपाल सीमा स्थित गाधी चौक पर जाकर समाप्त हो गया।इस मौके दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शाति का प्रार्थना किया।इस मौके पर लोगों मे पाकिस्तान के प्रति गहरा आक्रोश देखा गया।पाकिस्तान होश में आओ, कायरतापूर्ण कारवाई बंद करो, एवं पाकिस्तान पर कारवाई का समय आ गया है आदि नारों के साथ लोगों ने अपना विरोध जताया।कैडलमार्च मे भाजपा के पूर्व विधायक देवंती यादव, नगर अध्यक्ष राजनन्दन यादव,काग्रेस नगर अध्यक्ष अकबर अंसारी, जोगबनी नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू राय, नप के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद, व्यवसायी संघ के मंटू भगत, कुंदन पौद्दार, दारा सिंह, रंजीत सिह, नौशाद मुन्ना एन एस यु आई के अंजार अहमद कृष्ण भूषण, किशन सोनी,परिषद का गणेश साहा सहित सैकडों नगरवासी मौजूद थे। इस मौके पर जेनिथ पब्लिक स्कूल के छात्रछात्राओ ने भी रेलवे प्रांगण से केंडल जुलूस निकाल गांधी चौक पहुँच शाहिद  जबानों को श्रद्धांजलि दिया ।

यह भी पढें   रास्वपा का पहला महाधिवेशन का आयोजन कल से शुरू
आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी गई, श्रद्धांजलि,केंडल मार्च निकाल नगर परिक्रमा
आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी गई, श्रद्धांजलि,केंडल मार्च निकाल नगर परिक्रमा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *