मंत्री अधिकारी के निधन पर सरकार द्वारा कल राष्ट्रीय शाेक एवं सार्वजनिक छुट्टी की घाेषणा
१५ फागुन, काठमाडौं । सरकार ने पर्यटनमन्त्री रविन्द्र अधिकारी के असामयिक निधन पर कल राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है ।
मन्त्रिपरिषद् की आकस्मिक बेठक में मन्त्री अधिकारी के निधन के शोक में कल राष्ट्रीय शोक मनाने की घोषणा की गई है । देशभर और विदेशस्थित कूटनीतिक नियोग में सार्वजनिक विदा तथा आधा झण्डा झुका रहेगा ।
मन्त्री अधिकारी का राजकीय सम्मान के साथ अन्त्येष्टि करने का मन्त्रिपरिषद् ने निर्णय लिया है ।
अकल्पनीय, अप्रत्यासीत और दुःखद घटना ने राष्ट्र काे अपुरणीय क्षति पहुँचाई है । ।
बुधबार दिन ताप्लेजुङ में हुए हेलिकोप्टर दुर्घटना में मन्त्री अधिकारी सहित सात लाेगाें का निधन हुआ है ।

