महायज्ञ में ४ करोड ८४ लाख का संकलन
चितवन –
तनहुं के देवघाट धाम में आयोजित देवघाटधाम विराट महायज्ञ में चार करोड ८४ लाख रुपैया संकलन हुआ है । माघ महीना के अंतिम सप्ताह में महेश सन्न्यास आश्रम तथा महेश संस्कृत गुरुकुल में रजत वर्ष के अवसर पर इस विराट महायज्ञ का आयोजन किया गया था ।
महायज्ञ का महासचिव एवं संस्कृत गुरुकुल का प्राचार्य डा गुरुप्रसाद सुवेदी ने बताया कि महायज्ञ से प्राप्त धनराशि में से दो करोड ६२ लाख का बचत हुआ है ।
महायज्ञ के क्रम में जितने भी भक्तालू जन का आगमन हुआ सभी के रहने तथा भोजन का व्यवस्था किया गया था जिसमें दो करोड से ज्यादा खर्च हुआ है ।
आश्रम का अध्यक्ष श्री १००८ स्वामी रमानन्द गिरी ने बताया कि विसं २०५० में स्थापित गुरुकुल में कक्षा ६ से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थियों को आवासीय सूविधा के साथ पढाया जाता है । महायज्ञ से प्राप्त बचे हुये धनराशि को अक्षयकोष में रखकर संस्कृत शिक्षा के प्रवद्र्धन के लिये खर्च करेंगे ।

