Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आग में जलने से बेटी की मृत्यु और मां घायल

 

म्याङलुङ –

 

तेह्रथुम के छथर गाउँपालिका–२ हमरजुङ में राममाया कार्की के घर में आज सुबह आग लगने से एक बालिका की मृत्यु हो गई है । आग में कार्की की २० वर्षीया लडकी सम्झना कार्की की मृत्यु हुई है ।

जिला प्रहरी कार्यालय सूचना अधिकारी नारायण गौतम ने जानकारी दिया कि कार्की का घर काठ से बना हुआ दो मंजिल का था जिसमें सुबह ६।१५ बजे आग लगी । कार्की की बेटी सम्झना कार्की घर के अंदर ही जलकर राख हो गई और मां राममाया गम्भीर घायल है ।

यह भी पढें   नहीं रहे गोरखापत्र दैनिक के पूर्व महाप्रबंधक वसन्त प्रकाश उपाध्याय

स्थानिय वासी ने बताया कि मां राममाय का इलाज स्थानीय स्वास्थ्यचौकी में नहीं होने के कारण उसे विशेष उपचार के लिये धरान स्थित विपी कोइराला स्वास्थ्य प्रतिष्ठान ले जाया गया है ।

सूचना अधिकारी गौतम ने बताया कि आग कैसे लगी ? इस पर अनुसन्धान चल रहा है । आग लगने से करीब १० लाख बराबर का सम्पति नष्ट हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com