भूकम्प पश्चात पुनर्निर्माण में प्राविधिक सहयोग प्रदान करने हेतु भारत भारत द्वारा CBRI, Roorkee परिचालन
काठमान्डाै ६ मार्च
भारतीय राजदूतावास, काठमाडौं और The Central Building Research Institute (CBRI), Roorkee, India के बीच नेपाल के ७२ शिक्षा संरचना में भूकम्प के बाद पुनर्निर्माण के लिए २०७५ फाल्गुण २२ गते सम्झौता पत्र में हस्ताक्षर किया गया है । उक्त सम्झौता पत्र में भारत सरकार की ओर से काठमाडौं स्थित भारतीय राजदूतावास के नियोग उप–प्रमुख डा. अजय कुमार तथा Planning & Business Development Group, CBRI समूह के प्रतनिधि डा. पुर्णिमा परिदा ने हस्ताक्षर किया । इस हस्ताक्षर समारोह में राष्ट्रिय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत श्री सुशील ज्ञवाली तथा नेपाल के लिए भारतीय राजदूत श्री मञ्जीव सिंह पुरी शरीक थे ।
CBRI गोर्खा, नुवाकोट, धादिङ, दोलखा, काभे्रपलाञ्चोक, रामेछाप तथा सिन्धुपाल्चोक इन ७ जिलाे के ७० उच्च माध्यमिक विद्यालय के साथ ही त्रिभुवन विश्वविद्यालय का केन्द्रीय पुस्तकालय तथा पाटन स्थित राष्ट्रिय पुस्तकालय का पुनर्निर्माण के लिए डिजाइन तथा परियोजना व्यस्वस्थापन परामर्श सेवा प्रदान करेगा । CBRI नेपाल सरकार के विपद् उत्थानशील पुनर्निर्माण निर्देशिका के अनुरुप शैक्षिक संरचना का पुनर्निर्माण÷रेट्रोफिट करने के लिए शिक्षा मन्त्रालय के केन्द्रीय आयोजना कार्यान्वयन इकाई के साथ काम करेगा । भारतीय राजदूतावास, काठमाडौं पुनर्निर्माण प्रभाग के प्रमुख सुचिता किशोर तथा केन्द्रीय आयोजना कार्यान्वयन इकाई के परियोजना निर्देशक इमा नारायण श्रेष्ठ ने गोर्खा तथा नुवाकोट के आठ विद्यालयल के परियोजना–विशिष्ट सम्झौता पत्र मे हस्ताक्षर किया।
Council of Scientific & Industrial Research अन्तर्गत स्थित CBRI आश्रय योजना, निर्माण सामग्री, संरचना तथा प्रकोप न्यूनीकरण जैसे क्षेत्र में अध्ययन अनुसन्धान करने के लिए भारत एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रयोगशाला के रुप में जाना जाता है ।


