Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सात लाख के हेरोइन के साथ एक नेपाली युवक गिरफ्तार

 

भैरह्बा | रुपन्देही नेपाल भारत सिमा सटे महराजगंज थाना कोतवाली सोनौली क्षेत्र के फरेन्दी तिवारी के बाग में भारत से नेपाल जा रहे एक संदिग्ध नेवाली युवक के पास से पुलिस ने करीब तीस ग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन)बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को सोनौली पुलिस और एसएसबी संयुक्त रुप से बार्डर की तरफ गस्त पर थे की इसी बीच एक नेपाली युवक टीम से छुप छुपाकर नेपाल निकलने के फिराक में था।

यह भी पढें   सात अधिकारकर्मियों ने की मांग कहा ...गृहमंत्री सार्वजनिक रूप से मांगे माफी

किन्तु एका एक चौकी प्रभारी सोनौली विनोद कुमार राय की नजर उक्त संदिग्ध युवक पर पड़ गया और जैसे ही उसे रूकने के लिए कहा वह नेपाल की तरफ दौड़ कर भागना चाहा लेकिन जवानो ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया, उसकी तलासी लिया गया तो युवक के पास से तीस ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संम्बंध में कोतवाली सोनौली प्रभारी निरीक्षक सोनौली विजय राज सिंह ने बताया कि पकड़ा गया नेपाली युवक संजय सोनार पुत्र लखन सोनार निवासी गुल्मी वार्ड न०6 बड़गावं तामघास नेपाल के विरुध धारा 8/22/23 एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com