राउत नेतृत्व में रहे गठबन्धन की केन्द्रीय परिषद में सहभागिता के लिए नागरिकता अनिवार्य
लाहान, १७ मार्च । डा. सीके राउत नेतृत्व में रहे स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन की केन्द्रीय परिषद् बैठक आज आइतबार से सिरहा जिला स्थित लाहान में शुरु होने जा रहा है । बैठक में सहभागिता के लिए सभी केन्द्रीय समिति सदस्यों को जानकारी दी गई है । प्राप्त सूचना अनुसार बैठक में सहभागी होने के लिए नेपाली नागरिकता अनिवार्य की गई है । इसीलिए आमन्त्रित सदस्यों को नागरिकता लेकर आने के लिए आग्रह किया गया है ।
स्मरणीय है, मूलधार की राजनीतिम में आने के लिए सरकार के साथ ११ सूत्रीय सम्झौता करने के बाद गठबन्धन ने पहली बार राष्ट्रीय परिषद् बैठक आह्वान किया है । परिषद् बैठक दो दिन तक चलनेवाला है । कहा गया है कि भावी रणनीति तय करने के लिए परिषद् बैठक आह्वान किया गया है । परिषद् बैठक के बाद सप्तरी में गठबन्धन की ओर से एक रैली भी आयोजन होने जा रहा है ।

