सर्लाही में सडक दुर्घटना में तीन व्यक्ति की मृत्यु
२७ मार्च, सर्लाही–
सर्लाही में अलग अलग स्थानों पर हुयी दुर्घना में तीन व्यक्ति की मृत्यु हृयी है । प्रहरी उपरीक्षक गोपालचन्द्र भट्टराई ने जानकारी दिया कि गोडैता नगरपालिका–६ बगदह स्थित महालक्ष्मी चिनी उद्योग में गन्ना लोड ट्र्याक्टर के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मृत्यु हुयी है जो बलरा नगरपालिका ५ अर्नाहा का २६ वर्षीय शम्भु महतो है ।
इसी प्रकार मोटरसाइकल दुर्घटना में मङ्गलबार शाम को एक वृद्धा की मृत्यु हुयी है ।
मृतक हरिपुर नगरपालिका–२ की ६५ वर्षीया मोसतकीमा खातुन हैं । ना ३ प ५५४ नम्बर के मोटरसाइकल में चढकर हरिपुर से मलङ्गवा के तरफ आते हुये क्रम में मलङ्गवा–४ सर्लाही क्याम्पस नजदिक दुर्घटना हुयी । प्रहरी ने जानकारी दी कि अस्पताल ले जाते हुये क्रम में उनकी मृत्यु हुयी ।
इसी प्रकार मंगलवार शाम को भैंस चराने के लिये गयी हुयी ईश्वरपुर नगरपालिका–१५ सुक्नाह के राकेश साह का पाँच वर्षीया बेटी काजल साह की मृत्यु भैंस से गिरकर हुयी है ।
काजल भैंस की डोरी अपने कमर से बांध कर घर आ रही थी रास्ते में भैंस भागने लगा और ओर वह लडकी चोट लगने से घायल हो गई । अस्पताल ले जाते हुये क्रम में बालिका की मृत्यु हो गई ।

