पर्सा में रक्त का आभाव नहीं है
रेयाज आलम,१८ चैत, वीरगञ्ज । रक्त संचार केन्द्र वीरगंज का कर्मचारी ने बताया कि बार और पर्सा में आये आंधी तुफान में घायल व्यक्तियों के उपचार के लिये रक्त का आभाव नहीं होगा । रक्तसंचार केन्द्र वीरगंज का इन्चार्ज सौरभराज पाण्डे के अनुसार वीरगंज ब्लड बैंक में अभी विभिन्न रक्त समूह का तीन, चार सय पिन्ट रक्त उपलब्ध है । इसलिये उनका कहना है कि रक्त का आभाव नहीं होगा ।
इससे पहले समाचार सार्वजनिक हुआ था कि घायलों के उपचार के लिये रक्त का आभाव हो गया है जिससे विभिन्न संस्थाओं ने आकस्मिक रक्तदान का कार्यक्रम शुरु कर दिया है ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में मंत्री जितेन्द्र सोनल ने भी रक्तदान किया है ।

