आंधी प्रभावित क्षेत्र में संघीय सरकार ने भेजा ४६८ त्रिपाल और ४१६८ थान कपड़ा
काठमांडू, १ मार्च । संघीय सरकार की ओर से बारा–पर्सा आंधी प्रभावित क्षेत्र को लक्षित करते हुए ४६८ त्रिपाल भेज दी गई है । अस्थायी आवास निर्माण के लिए यह त्रिपाल काम आएगी । गृह मन्त्रालय विपत्त व्यवस्थापन महाशाखा के अनुसार सशस्त्र पुलिस की गाडी से उक्त परिणाम की बारा और पर्सा की ओर भेज दी गई है ।
महाशाखा स्रोत का कहना है कि आंधी–तूफान से लगभग ५ सौ घर परिवार प्रभावित हो गई है, इसीलिए सोही परिणाम में त्रिपाल की व्यवस्था कर भेज दी गई है । महाशाखा के उपसचिव वेदनिधि खनाल के अनुसार त्रिपाल के साथ ४२६८ थान कपडा भी भेज दी गई है । उनके अनुसार खाद्यान्न संबंधी व्यवस्था भी सरकार की ओर से ही की जाएगी और उसकी व्यवस्थापन संबंधी जिम्मेदारी स्थानीय निकाय को दी गई है ।

